राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की एक ‘क्लिप’ भी साझा की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बात करते सुना जा सकता है। उन्होंने सभी परिवारों से अपने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के प्रयास करने की अपील की है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दीं और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आह्वान किया। यह दिन ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके लिए भारतीय भौतिक विज्ञानी सी. वी. रमन को नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मोरारजी देसाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ सभी वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं। आइए, हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।’’ प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की एक ‘क्लिप’ भी साझा की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बात करते सुना जा सकता है। उन्होंने सभी परिवारों से अपने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के प्रयास करने की अपील की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़