PM Modi का Route, जिलेटिन स्टिक और NIA की जांच, Bengaluru में क्या थी बड़ी Security Planning?

NIA
ANI
अंकित सिंह । May 11 2026 3:20PM

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले उनके काफिले के रास्ते से दो जिलेटिन स्टिक बरामद हुई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ जांच शुरू कर दी है, ताकि इस घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले, रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें जिलेटिन की दो स्टिक थीं। इस जगह की ओर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम रवाना हो चुकी है। यह स्थान उस मार्ग पर स्थित है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को करना था। एनआईए मामले की जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता करेगी। अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम उस स्थान की ओर रवाना हो गई है जहां बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो जिलेटिन स्टिक वाला एक संदिग्ध पैकेट मिला है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था। एनआईए जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता करेगी।

इसे भी पढ़ें: Punjab Blasts पर राघव चड्ढा का CM मान पर बड़ा हमला, ISI को क्लीन चिट क्यों दे रहे हैं?

जांचकर्ताओं को पता चला कि इलाके की निगरानी के दौरान तोड़फोड़ रोधी जांच कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल को एक कंपाउंड की दीवार के पास सड़क से लगभग 25 फीट की दूरी पर एक पैकेट मिला। सूचना मिलते ही, इलाके की निगरानी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें दो जिलेटिन स्टिक मिलीं। स्टिक को तुरंत बरामद कर लिया गया और इलाके को सुरक्षित कर लिया गया। अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जबकि जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्धों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ बरामद की गईं, जिसके बाद सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया और विस्फोटकों के स्रोत की पुलिस जांच शुरू की गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या जिलेटिन छड़ें मिलने के पीछे कोई बड़ी साजिश थी? पुलिस ने बताया कि कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी के पास नियमित सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलीं, जो प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम से जुड़े मार्ग से ज्यादा दूर नहीं है। यह जिलेटिन छड़ें क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान में बरामद हुईं, जिसे प्रधानमंत्री के पहुंचने से कुछ ही समय पहले चलाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: मुरथल ढाबे पर बम ब्लास्ट, मंदिर में भी रखे जाते RDX! दिल्ली को जला डालने की ISI की बड़ी साजिश | ISI Terror Plot

मोदी बेंगलुरु में कनकपुरा रोड पर स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिरकत करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘रविवार सुबह प्रधानमंत्री के आगमन से पहले, जांच के दौरान, मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन छड़ मिलीं। विस्तृत जांच जारी है।’’ प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग एक सप्ताह पहले से ही यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया था। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट जारी कर दिया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा फॉरेंसिक कर्मी विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़