झारखंड में बोले PM मोदी, कर्नाटक ने सिखा दिया, जनादेश के खिलाफ जो जाएगा, जनता उसे सजा देगी

pm-modi-said-in-jharkhand-karnataka-has-taught-what-will-go-against-the-mandate-the-public-will-punish-it
अभिनय आकाश । Dec 9 2019 12:56PM

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी जा रहा हूं, वहां कि सभा, पुरानी सभी सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौर चरण बीत चुके हैं और अन्य चरणों में भी सभी दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी के रघुवर सरकार की दोबारा वापसी का जिम्मा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चुनावी प्रचार अभियान में विरोधियों पर जमकर बरसे। झारखंड के बरही में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती ने भगवान बिरसा मुंडा से लेकर जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्र नायकों की तपस्या को बल दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष  किया। मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है। हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश, अधीर रंजन ने उठाए सवाल, गृह मंत्री बोले- हर सवाल का दूंगा जवाब

मोदी ने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी जा रहा हूं, वहां कि सभा, पुरानी सभी सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश को लूटा, मोदी विकास लाये: स्मृति ईरानी

पीएम मोदी ने कहा किकांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं। हम तय करें कि हम झारखंड को बर्बाद नहीं होने देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ है। इसलिए उनके पास बड़े और कड़े फैसले लेने का ना तो साहस है, ना ही संवेदनशीलता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़