सीतापुर में बोले पीएम मोदी- भाजपा सरकार का मतलब गुंडाराज पर कंट्रोल, गरीबों और पिछड़ों के लिए कर रहे काम

सपा पर हमले करते हुए मोदी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में जिन्होंने सरकार चलाई उन्हें संत रविदास जी से कितनी चिढ़ रही है, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं। संत रविदास जी की प्रेरणा से हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतापुर पहुंचे थे। सीतापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले संत रविदास को नमन किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैं उस काशी का सांसद हूं जहां संत रविदास जी का जन्म हुआ। ये भी मेरा सौभाग्य है कि बनारस में उनके मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण के पवित्र कार्य के लिए ईश्वर ने मुझे माध्यम बनाया। मुझे उस परिसर को सजाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की प्रेरणा से हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही है। हमारी योजनाओं के केंद्र में गरीब है, दलित-शोषित-पिछड़े-वंचितों का कल्याण है। सपा पर हमले करते हुए मोदी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में जिन्होंने सरकार चलाई उन्हें संत रविदास जी से कितनी चिढ़ रही है, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं। संत रविदास जी की प्रेरणा से हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही है।
दशकों से संत रविदास जी के भक्त हर सरकार से इसकी मांग करते थे, लेकिन चुनाव आता था, लोग फोटो खिंचाकर निकल जाते थे। भाजपा सरकार वहां, संत रविदास जन्म स्थली विकास परियोजना पर भी तेजी से काम कर रही है: PM मोदी #UPElection2022 pic.twitter.com/fff8Gnnvk1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है- गरीब के कल्याण के लिए निरंतर काम। यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है- केंद्र की योजनाओं पर डबल स्पीड से काम। मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल। यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, पूजा-पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता। यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, बहनों-बेटियों की मनचलों से सुरक्षा। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में हमारा एक बात पर ध्यान केंद्रित रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए ताकि घर का चूल्हा ना जला हो। गरीब के घर में किसी को भूखा सोना न पड़ इसके लिए हम जागते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था, उसका एक-एक दाना आज गरीब के घर पहुंच रहा है। इस पूरे कालखंड में मेरा ये फोकस रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए, जिसमें उसके घर का चूल्हा न जले। गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए हम जागते रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने मोदी को बताया सच्चा समाजवादी, कहा- मोदी ने इस बात की चिंता की कि कोई भूखा ना सोए
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। गरीब भले ही किसी भी वर्ग का हो, दलित हो, पिछड़ा हो वो जानता है कि किसने संकट के समय साथ दिया और कौन संकट के समय लापता हो गया था, ये गरीब बराबर जानता है। विदेशों में कोरोना का टीका बहुत ज्यादा कीमतों पर लग रहा है। लेकिन भारत में भाजपा सरकार के लिए तिजोरी नहीं, देशवासियों की जिंदगी कीमती है। तिजोरी खाली कर देंगे, लेकिन टीका घर-घर पहुंचाकर रहेंगे। ये काम हमने किया है। मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का भी बहुत लाभ मिला है। जो गरीब पहले अच्छे अस्पताल में इलाज की सोच भी नहीं सकता था, आज वो वहां मुफ्त इलाज करा रहा है।
इसे भी पढ़ें: बप्पी लहिरी ने देश में डिस्को को किया था लोकप्रिय, हमेशा याद रहेगा उनका जिंदादिली स्वभाव
देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपकी तरह ही एक गरीब परिवार से आया हूं। मैंने गरीबी के भाषण नहीं सुने, मैं गरीबी जी कर आया हूं। गरीब की जिंदगी क्या होती है, इससे गुजरकर मैं आपके बीच पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल शक्ति से यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए, गरीब को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। गरीब, पिछड़े, दलित भाई-बहनों का सपना था कि उनके पास भी अपना घर हो। भाजपा सरकार ने 5 साल में यूपी में 34 लाख पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं।
अन्य न्यूज़















