चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार सीधे जनता से रूबरू होंगे PM मोदी, पंजाब में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PM Modi

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि पंजाब में राजग के प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री 14,16 और 17 फरवरी को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14,16 और 17 फरवरी को पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके तहत, मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र को कवर किया जाएगा। भाजपा के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि पंजाब में राजग के प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री 14,16 और 17 फरवरी को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान पर कपिल सिब्बल ने किया करारा पलटवार, टुकड़े-टुकड़े गैंग को लेकर दिया बयान

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 14 फरवरी को जालंधर में पहली जनसभा को, 16 फरवरी को पठानकोट में दूसरी और 17 फरवरी को अबोहर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह प्रधानमंत्री राज्य के तीनों क्षेत्रों --दोआबा में जालंधर, माझा में पठानकोट और मालवा में अबोहर को कवर कर लेंगे। ’’ शर्मा ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री की जनसभाएं राज्य में राजनीतिक माहौल को बदल कर रख देंगी और चुनाव लड़ रहे सभी राजग उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाएंगी। मोदी ने आठ फरवरी को राज्य में डिजिटल माध्यम से अपनी पहली रैली की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़