Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के वायु योद्धाओं के साहस और समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वायु सेना हथियारों के साथ डेटा और आधुनिक ड्रोन तकनीक से भी दुश्मनों को मात देने में पूरी तरह सक्षम है। पिछले एक दशक में सभी सशस्त्र बलों को दुनिया की बेहतरीन तकनीकें उपलब्ध कराई गई हैं।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है और राष्ट्र आसमान की सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता एवं उनके साहस को सलाम करता है। वायु सेना दिवस के अवसर पर मोदी ने कहा कि वायु सेना न केवल हथियारों से बल्कि डेटा और ड्रोन के जरिए भी दुश्मनों को मात देने में सक्षम है। भारतीय वायु सेना दिवस आठ अक्टूबर को वायु सेना की स्थापना और वायु योद्धाओं के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। वायु सेना दिवस पर हम अपने आसमान की रक्षा के लिए उनके साहस और प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त वीडियो में कहा कि वह राष्ट्र की सेवा कर रहे प्रत्येक वायु योद्धा और उनके परिवारों को वायु सेना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं। मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने आसमान में अपने अनुकरणीय कार्य से हर भारतीय को प्रभावित किया है।

उन्होंने हमें सुरक्षित महसूस कराया है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में दुनिया की बेहतरीन प्रौद्योगिकियां वायु सेना और देश के सभी सशस्त्र बलों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वायु सेना न केवल हथियारों के जरिए, बल्कि डेटा और ड्रोन के जरिए भी दुश्मनों को मात देने में माहिर है। ऑपरेशन सिंदूर का हर क्षण भारतीय सेना की ताकत का प्रमाण देता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़