PM Modi ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के वीरों को किया याद, साहस को बताया हर भारतीय की प्रेरणा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक 'भारत छोड़ो आंदोलन' के सेनानियों को नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि सेनानियों के अटूट संकल्प ने देश की आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा भरी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1942 में शुरू हुआ यह आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक पड़ाव साबित हुआ था।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लेने वाले लोगों को याद करते हुए रविवार को कहा कि उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। इस आंदोलन ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक गति दी थी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को याद कर रहा हूं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारत छोड़ो’ के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नयी ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लोगों के अटूट संकल्प को दर्शाया। नौ अगस्त 2026 को भारत छोड़ो आंदोलन के 84 वर्ष पूरे हो गए।

यह आंदोलन देश के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़