PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में सरकार के प्रमुख रहते हुए 25 साल की सेवा पूरी कर ली है। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित मंदिर में पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने पूरी निष्ठा से राष्ट्र की सेवा करने का अपना संकल्प भी दोहराया।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को यहां श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। मोदी सात अक्टूबर, 2001 से लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा कर रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर तीन कार्यकाल और उसके बाद तीन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज नयी दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायका मंदिर में पूजा-अर्चना कर निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।
अन्य न्यूज़













