PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उनके अनुसार यह जीवन देशवासियों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।

लखनऊ, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण तथा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ के सिद्धांत से चिह्नित रहा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है।

प्रधानमंत्री का जीवन देशवासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़