पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया: पुलिस

Police says Pakistan Violates Ceasefire In Jammu And Kashmir''s Rajouri

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत की चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत की चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम छह बजकर 45 मिनट से सात बजे तक झान्गर के अग्रिम इलाके में गोलीबारी की।’’ इससे पहले लगभग एक हफ्ते से यहां शांति बनी हुई थी और सीमा पार से गोलीबारी नहीं हुई थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 15 नवंबर से 17 नवंबर तक जम्मू और पूंछ जिलों में लगातार तीन दिन तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़