रामवन गमन पथ को लेकर एमपी में सियासी मतभेद, बीजेपी-कांग्रेस हुई आमने सामने

 Bjp vs congress onRamvan Gaman Path
सुयश भट्ट । Feb 28 2022 5:44PM

राम वन गमन पथ’ को हकीकत में तब्दील होने के सवाल कर कहा कि रामवन गमन पथ का कार्य जल्द पूरा करने के लिए न्यास कमेटी गठित की जाएगी। कांग्रेस की योजना होने पर उषा ठाकुर ने कहा कि ये वही लोग है जो शपथ पत्र दायर कर भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश में रामवन गमन पथ पर सियासत गर्म हो गई है। इस योजना का श्रेय कांग्रेस के लेने पर एमपी की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि ये वहीं लोग है जिन्होंने भगवान राम पर सवाल उठाए थे। ये हमारा सपना है और इसे हम ही पूरा करेंगे। वहीं इस बयान के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि रामवन पथ गमन का प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने बनाया था। राम के मुद्दे पर बीजेपी सिर्फ राजनीति करती है। 

दरअसल संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने ‘राम वन गमन पथ’ को हकीकत में तब्दील होने के सवाल कर कहा कि रामवन गमन पथ का कार्य जल्द पूरा करने के लिए न्यास कमेटी गठित की जाएगी। कांग्रेस की योजना होने पर उषा ठाकुर ने कहा कि ये वही लोग है जो शपथ पत्र दायर कर भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे।

इसे भी पढ़ें:कुरकुरे की फैक्टरी में कर्मचारी के मल द्वार में साथी ने कंप्रेशन से भर दी हवा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि राम वन पथ गमन का प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने बनाया था। 17 साल की सरकार ने कभी कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार से कोई आज तक कोई श्रीलंका मे मौके पर नहीं गया।कमलनाथ सरकार में अध्यात्मिक मंत्री रहते हुए मैं खुद श्रीलंका गया था।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भाग में रामपथ वन गमन के विकास की शुरुआत एक साथ चित्रकूट एवं अमरकंटक दोनों ओर से होगी। प्रस्तावित रामपथ वन गमन मार्ग चित्रकूट से प्रारंभ होकर सतना पन्ना अमानगंज, कटनी जबलपुर, मंडला, डिंडोरी शहडोल होते हुए अमरकंटक पर पूर्ण होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़