आपको तेज गति से अपडेट रखेगी प्रभासाक्षी की नयी मोबाइल साइट, सुबह लॉन्च समारोह से लाइव जुड़ें

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की नयी मोबाइल साइट मंगलवार दिनाँक 5 जून को लॉन्च की जायेगी। मोबाइल साइट तकनीकी रूप से काफी उन्नत है और बेहद तीव्र गति से खुलती है।
भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की नयी मोबाइल साइट मंगलवार दिनाँक 5 जून को लॉन्च की जायेगी। प्रभासाक्षी के प्रबंध संपादक श्री गौतम मोरारका मुंबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साइट का शुभारम्भ करेंगे। दोपहर 12 बजे के आसपास होने वाले इस कार्यक्रम को प्रभासाक्षी के फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकता है।
आपको हर पल, हर दिन अपडेट रखने को
— प्रभासाक्षी (@prabhasakshi) June 4, 2018
आ रही है प्रभासाक्षी की नयी मोबाइल साइट
लॉन्च कार्यक्रम के साथ सीधे जुड़ने के लिए facebook/prabhasakshi पर आएँ
दिनाँक- 5 जून, 2018, समय- 11.52 pic.twitter.com/m8lALjTyRb
मोबाइल साइट तकनीकी रूप से काफी उन्नत है और बेहद तीव्र गति से खुलती है ताकि इंटरनेट की कम स्पीड वाले क्षेत्रों में भी पाठक हिंदी में समाचार, विश्लेषण और विभिन्न जानकारियों भरे आलेख पढ़ सकें। मोबाइल साइट का डिजाइन डेस्कटॉप वेबसाइट से कुछ भिन्न रखा गया है जोकि मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर बेहद आकर्षक लगता है। पाठक मोबाइल साइट पर वीडियो भी देख सकेंगे। वीडियो सेक्शन में शाम पांच बजे तक की बड़ी खबरों के अलावा ट्रेंडिंग विषयों पर आधारित वीडियो होंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल www.prabhasakshi.com देश का जानामाना वेब चैनल है जिस पर वर्तमान में प्रतिदिन 12 लाख से ज्यादा हिट्स प्राप्त होते हैं। पोर्टल पर प्रकाशित सामग्री रुचिकर और पठनीय होने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता से भरी होती है। देश के अनेक जाने-माने पत्रकार, लेखक, साहित्यकार, व्यंग्यचित्रकार आदि प्रभासाक्षी के साथ जुड़े रहे हैं। श्री कुलदीप नायर, श्री तरुण विजय और श्री वेदप्रताप वैदिक जैसे प्रतिष्ठित स्तंभकार प्रभासाक्षी के साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। तकनीकी दृष्टि से भी इस पोर्टल ने नए प्रतिमान कायम किए हैं, विशेषकर हिंदी भाषा में मौजूद प्रारंभिक सीमाओं तथा कठिनाइयों के बावजूद उसने गांव-कस्बों में रहने वाले नागरिकों के लिए उनकी अपनी भाषा में समाचार और विश्लेषण प्राप्त करना आसान बनाया है।
प्रभासाक्षी का YouTube चैनल भी दिन प्रतिदिन नई लोकप्रियता हासिल कर रहा है। चैनल पर राजनीतिक, समसामयिक, पर्यटन, शिक्षा, धर्म, महिला जगत, खेल जगत, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जानकारीपूर्ण वीडियो जारी होते हैं। प्रभासाक्षी का मोबाइल एप एंड्राइड मोबाइल फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर और आईफोन के लिए एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा प्रभासाक्षी की खबरें न्यूज एग्रीगेटर यूसी न्यूज और डेली हंट पर भी पढ़ी जा सकती हैं।
अन्य न्यूज़












