Modi 3.0 में Prahlad Joshi ने खाद्य आपूर्ति मंत्री और नवीन ऊर्जा मंत्रालय का संभाला कार्यभार

Prahlad Joshi
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
Anoop Prajapati । Jun 14 2024 7:42PM

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नवनिर्वाचित एनडीए सरकार में खाद्य आपूर्ति और नवीन ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। जोशी दक्षिण भारत की राजनीति में भाजपा का एक प्रमुख चेहरा हैं। वे 2004 से लगातार धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। पिछले कार्यकालों में उन्हें कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप गई थी।

दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नवनिर्वाचित एनडीए सरकार में खाद्य आपूर्ति और नवीन ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। जोशी दक्षिण भारत की राजनीति में भाजपा का एक प्रमुख चेहरा हैं। वे 2004 से लगातार धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। 2014 और 2019 की मोदी सरकार के कार्यकाल में भी उन्हें कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप गई थी। 

जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम वेंकटेश जोशी और माता रत्नाबाई जोशी हैं। उनका परिवार एक साधारण और मध्यम वर्गीय परिवार है। जहां उन्हें संस्कार, शिक्षा और संस्कृति का महत्व सिखाया गया। जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धारवाड़ में ही प्राप्त की और बाद में कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारण की। अपनी शिक्षा के दौरान ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य भी किया। जिससे उनकी राजनीतिक सोच और विचारधारा का विकास हुआ।

उनका राजनीतिक सफर बीजेपी के साथ हमेशा से जुड़ा रहा है। उन्होंने 1998 में धारवाड़ से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे लगातार 2004, 2009, 2014 और 2019 में धारवाड़ से लोकसभा चुनाव जीतते रहे हैं। उनकी जीत का श्रेय उनकी मेहनत निष्ठा और जनता के प्रति समर्पण को दिखाता है। 2019 में प्रह्लाद जोशी को नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। जहां उन्हें कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप गई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की खनन नीतियों को सुधारने और कोयला उत्पादन में वृद्धि करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री रहते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों और बिलों को सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने और पास कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व क्षमता और संवाद कुशलता ने उन्हें इस पद पर सफल बनाया। जोशी केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता भी हैं। बल्कि सामाजिक संगठनों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। उन्होंने धारवाड़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के लिए कई योजनाओं को लागू किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़