स्थापना दिवस पर जावडेकर ने प्रभासाक्षी को दी बधाई, कहा- पोर्टल से हैं बड़ी उम्मीदें

prakash-javadekar-sends-a-blessing-to-prabhasakshi
[email protected] । Nov 8 2019 11:07AM

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि हिन्दी और डिजिटल मीडिया में सभी भारतीय भाषाओं बहुत अच्छे ढंग से चलेगी क्योंकि एक-एक भारतीय भाषाओं के 5 करोड़, 10 करोड़, 20 करोड़, 50 करोड़ पाढ़क हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि हिन्दी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की यह 18वीं वर्षगांठ हैं। मुझे लगता है कि प्रभासाक्षी खुद को नए रूप में पेश करेगी क्योंकि हिन्दी को पढ़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मेरे पिछले छह महीने का अनुभव बताता है कि मैं हिन्दी में ट्वीट करूं तो उसका रिस्पान्स अंग्रेजी की तुलना में चार गुना ज्यादा होता है। प्रकाश जावडेकर ने आगे कहा कि यह हिन्दी का सामर्थ है। 

इसे भी पढ़ें: प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर विशेष आलेख

उन्होंने कहा कि हिन्दी और डिजिटल मीडिया में सभी भारतीय भाषाओं बहुत अच्छे ढंग से चलेगी क्योंकि एक-एक भारतीय भाषाओं के 5 करोड़, 10 करोड़, 20 करोड़, 50 करोड़ पाढ़क हैं। जो दुनिया के किसी कोने में भी रहकर अपने गांव की, शहर की खबरें प्रभासाक्षी में आकर पढ़ सकते हैं। 

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रभासाक्षी 18 साल की हो गई है और रिव्यू करके और अच्छी बने। यहीं मेरी शुभकामनाएं हैं क्योंकि इससे लोगों को खबरें अपनी भाषा में मिलेगी। बहुत-बहुत बधाई...

इसे भी पढ़ें: प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर भाजपा, कांग्रेस और महाराष्ट्र सूचना केंद्र को मिलेगा विशेष पुरस्कार

आपको बता दें कि डिजिटल मीडिया पर हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं का प्रभुत्व भले बढ़ा रहा हो लेकिन इस न्यू मीडिया मंच ने पत्रकारिता का जो स्वरूप बदला है और नई चुनौतियाँ आम पाठक, राजनीतिक दलों और सरकारों के समक्ष खड़ी की हैं वह चिंताजनक भी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़