Politics में आने से पहले युवा अनुभव लें, Pramod Sawant ने दी सलाह

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि युवाओं को राजनीति में प्रवेश करने से पूर्व शिक्षा, नौकरी अथवा उद्यमिता के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान जुटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े पदों की चाह रखने के बजाय नवोदित नेताओं को जनसमस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहिए। विजयवाड़ा में आयोजित ‘विकसित भारत 2047: युवा राजनीतिक नेताओं के संवाद’ को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आने के बाद बड़े पदों पर नजर रखने के बजाय जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में आने से पहले युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना महत्वपूर्ण है।’’ सावंत ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सावंत ने युवा नेताओं से नीति निर्माता, जमीनी स्तर पर संगठनकर्ता, प्रौद्योगिकी के उपयोगकर्ता और ‘‘सामाजिक उद्यमी’’ के रूप में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे लोगों के लिए सुलभ और जवाबदेह रहें, समावेशी व नवोन्मेषी सोच अपनाएं तथा राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़