नतीजों से पहले द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी, बन रहे 20 हजार लड्डू

Murmu
Google common license
निधि अविनाश । Jul 21 2022 12:13PM

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं और आज ही राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना हो रही है। लेकिन मुर्मू के गांव के लोग मतगणना से पहले ही जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं।

देश में 15वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज यानि गुरुवार को हो रही हैं। मतगणना से पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद गांव के निवासियों ने पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं और आज ही राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना हो रही है। लेकिन मुर्मू के गांव के लोग मतगणना से पहले ही जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सीमा पर अपनी ताकत बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लान, LAC पर नए हाईवे की मेगा योजना बना रहा है चीन

यह सारे लड्डू मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लोगों को बांटे जाएंगे और जश्न मनाया जाएगा। एक खबर के मुताबिक, वहीं के निवासी ने बताया कि खुशी है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार महिला द्रौपदी मुर्मू जीतेंगी और इसी खुसी में लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू बन रहे हैं और इन सभी को चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में बांटकर जश्न मनाया जाएगा। ओडिशा की आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज यानि गुरुवार को देश की  राष्ट्रपति घोषित कर दी जाएंगी। यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़