President Draupadi Murmu ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 Draupadi Murmu
प्रतिरूप फोटो
ANI

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने तथा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Noida में लोगों ने तेंदुए का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाने को कहा

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़