भारी बारिश के चलते राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का गुजरात दौरा स्थगित : भाजपा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित गुजरात दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित गुजरात दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। भाजपा की गुजरात इकाई के मीडिया समन्वयक जुबिन अशर ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है।’’
इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में लागू नहीं होता उपासना स्थल अधिनियम : हिंदू पक्ष
उन्होंने बताया कि मुर्मू आदिवासी बहुल जिले नर्मदा का भी दौरा करने वाली थीं, जहांपिछले कुछ दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई है। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आठ जुलाई को गुजरात दौरा कर कांग्रेस विधायकों का समर्थन मांगा था।
अन्य न्यूज़












