राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मिला सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का समर्थन

murmu
ANI

राष्ट्रपति चुनाव में सपा की सहयोगी सुभासपा राजग उम्मीदवार मुर्मू को समर्थन देगी। राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि सुभासपा मुर्मू को समर्थन देगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के एक जवान ने अपने साथी की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटे अधिकारी

राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि सुभासपा मुर्मू को समर्थन देगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं। उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव सुभासपा और सपा ने एक साथ मिलकर लड़ा था।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की मौजूदगी में 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती गिरफ्तार

सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़