पेट्रोल के दाम बढ़े तो शख्स ने छोड़ दी अपनी कार, अब घोड़े से आने-जाने लगा ऑफिस

Aurangabad
निधि अविनाश । Mar 16 2022 5:17PM

पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनता काफी परेशान हो गयी है और इसी को देखते हुए औरंगाबाद के एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसे देख शायद आप भी यह आइडिया अपनाने लग जाए।इस शख्स का नाम है शेख युसूफ और बढ़ते पेट्रोल के दामों से परेशान होकर इस शख्स ने अपने कार को घर छोड़ रखा है।

देश में पेट्रोल के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है। यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण कच्चे तेल के दामों में भी काफी ज्यादा इजाफा हो गया है। इन कच्चे तेल के दामों से विान ईंधन के दामों में भी 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। औरंगाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनता काफी परेशान हो गयी है और इसी को देखते हुए औरंगाबाद के एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसे देख शायद आप भी यह आइडिया अपनाने लग जाए। इस शख्स का नाम है शेख युसूफ और बढ़ते पेट्रोल के दामों से परेशान होकर इस शख्स ने अपने कार को घर छोड़ रखा है और घोड़े से ऑफिस आना-जाना करने लगा है। शेख एक कॉलेज में लैब असिस्टेंट के रूप में काम करते हैं और पेट्रोल के बढ़ते दाम का विरोध करने के लिए शख्स ने घोड़े से ऑफिस जाना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं भारत की वो 7 वीरांगनाएं जिनके नाम से थर-थर कांपते थे मुगल और अंग्रेज शासक

शेख ने बताया कि, मैं सिर्फ ऑफिस ही नहीं, बल्कि कई बार बाजार भी घोड़े से ही जाता हूं। इसमें पेट्रोल के पैसे बचते है और साथ ही खुद को फिट भी रख पा रहा हूं। शेख के घोड़े का नाम जिगर है और उसने घोड़े के लिए अलग ट्रैक बनाने की मांग की है। शेख का कहना है कि, ट्रेफिक के बीच में चला बहुत मुश्किल हो जाता है और मैं मांग करता हुं कि नगर निगम को घोड़े और साइकिल को वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट मोड बनाना चाहिए। शेख ने कहा कि, सरकार पेट्रोल सस्ता नहीं करेगी तो हमारे पास और कोई ऑप्शन नहीं बचता है। हर दिन घोड़े पर यात्रा करने वालों को दिल की कोई बिमारी भी नहीं होती है। जानकारी के लिए बता दें कि, शेख ने यह घोड़ा लॉकडाउन के समय पर पर खरीदा था। शेख को घोड़ा दौड़ाते हुए भी देखा जा चुका हैं। शेख ने बताया कि, वह किसी की शादी में भी घोड़े से ही जाते है और उनका परिवार ऑटो रिक्शा से जाते हैं। घोड़ा काफी समझदार है और ट्रेफिक सिग्नल देखते ही वह खुद रुक जाता है। शेख जब कार से ट्रेवल करते थे तब दिन में 25 किलोमीटर का करीब 150 से 200 का खर्च सिर्फ पेट्रोल का होता था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़