PM Modi ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Social reformer Jyotirao Phule
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उद्धार के लिए आंदोलन के प्रतीक माने जाने वाले 19वीं सदी के सुधारक ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले भी एक अग्रणी समाज सुधारक थीं, जिन्हें विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए सराहा जाता है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपना जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने व समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया तथा उनके विचारों से लाखों लोगों को ताकत मिलती है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज हम महान समाज सुधारक महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

एक दूरदर्शी समाज सुधारक, जिन्होंने अन्याय से लड़ने और समानता को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार लाखों लोगों को ताकत देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों ने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा, आज गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। 

इसे भी पढ़ें: Meghalaya : आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में विपक्षी VPP को कारण बताओ नोटिस जारी

समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उद्धार के लिए आंदोलन के प्रतीक माने जाने वाले 19वीं सदी के सुधारक ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले भी एक अग्रणी समाज सुधारक थीं, जिन्हें विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए सराहा जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़