मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो

Priyanka Gandhi
अंकित सिंह । Feb 20 2021 4:21PM

बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि मोदी जी ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई? ये लड़ाई सिर्फ किसान नहीं बल्कि हर देशवासी के अस्तित्व की लड़ाई है; इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़