प्रियंका गांधी ने अस्पताल में भीम आर्मी प्रमुख से की मुलाकात

priyanka-gandhi-meets-bhim-army-chief-in-hospital

‘‘मैं सो कर उठा तो प्रियंका गांधी वाड्रा मेरे सामने बैठी थीं।’’ उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी तबियत पूछने आई थीं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। चन्द्रशेखर ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज के साथ हूं।’’

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से अस्पताल में मुलाकात की। एक दिन पहले ही आजाद को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रियंका उनका हालचाल जानने आयीं थीं। प्रियंका बुधवार शाम अचानक मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने पहुंची थीं। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने इतना ही कहा,‘‘चंद्रशेखर से मिलने के लिये अस्पताल आने में कोई राजनीति नहीं है ।मैं इस लड़के से मिलने आई हुं, क्योंकि चन्द्रशेखर का संघर्ष मुझे पसंद आया। उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है।’’

इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।प्रियंका ने कहा, ‘‘चंद्रशेखर का जोश पसंद आया, इसलिए उनसे मिलने आई। इनके संघर्ष को जानती हूं। इस मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से न देखिए।’’ प्रियंका करीब आधा घंटा तक अस्पताल में रहीं। प्रियंका गांधी से मुलाकात पर काफी खुश दिख रहे भीम आर्मी प्रमुखचन्द्रशेखर ने कहा, ‘‘मैं सो कर उठा तो प्रियंका गांधी वाड्रा मेरे सामने बैठी थीं।’’ उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी तबियत पूछने आई थीं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। चन्द्रशेखर ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज के साथ हूं।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा का कांग्रेस पर आरोप, कहा- महात्मा गांधी की भूमि से पार्टी फैला रही झूठ

गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए ‘बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा’ निकाल रहे थे। यात्रा जब देवबंद पहुंची तब अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें मेरठ लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर का प्रभार सौंपा गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़