सोनभद्र जाएंगी प्रियंका, आदिवासी समुदाय और पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात

priyanka-sonbhadra-to-visit-meet-tribal-community-and-victim-family
[email protected] । Aug 12 2019 5:38PM

शासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया। अगली सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रियंका से चुनार के किले में ही मुलाकात की।

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्भा गांव का दौरा कर पिछले महीने नरसंहार में मारे गये आदिवासियों के परिजन से मुलाकात करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका मंगलवार को उम्भा पहुंचेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका के दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने के अलावा उम्भा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी।

इसे भी पढ़ें: मिशन अध्यक्ष पर कांग्रेस की खोज गांधी परिवार के इस शख्स पर आकर रुकी

वह घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से आदिवासियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी।प्रियंका ने पूर्व में भी उम्भा जाने का प्रयास किया था, जहां गोण्ड समुदाय के दस लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था। प्रशासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया। अगली सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रियंका से चुनार के किले में ही मुलाकात की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़