प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से कहा- गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित की जाए

Priyanka

प्रियंका ने उप्र सरकार से कहा कि, गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित की जाए।इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि राज्य में गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में गेहूं की सरकारी खरीद की अंतिम तारीख निकल गई और कई किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।’’

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कहा- छोटे बच्चों की माताओं को टीका लगाना प्राथमिकता

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अंतिम छोर के किसान तक गेहूं की खरीद यदि जुमला नहीं था तो भाजपा सरकार गेहूं खरीद की तिथि आगे बढ़ाए और अधिकतम खरीद सुनिश्चित करे। अन्यथा बारिश में किसानों का गेहूं बर्बाद हो जाएगा।’’ इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़