एमपी विधासभा की कार्यवाही जारी, सदन में गूंजे कई मुद्दे

Mp vidhansabha session
सुयश भट्ट । Mar 14 2022 2:33PM

भोपाल में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों का मामला सदन में गूंजा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे सरकार की वाहवाही लूटना बताया है। उन्होंने कहा कि इतने सालों से छुपे थे, ये सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर है।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में छठवें दिन की कार्यवाही जारी है। जहां भोपाल में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों का मामला सदन में गूंजा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे सरकार की वाहवाही लूटना बताया है। उन्होंने कहा कि इतने सालों से छुपे थे, ये सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर है। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे बड़ी कार्रवाही बताते हुए प्रदेश सरकार को बधाई दी।

इसी कड़ी में जबलपुर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने आदिवासी छात्रवृति घोटाले का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी विरुद्ध सरकार है। 1200 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ है। हर पैरामेडिकल कॉलेज में 80 लाख से ज़्यादा का घोटाला हुआ है। कांग्रेस ने छात्रवृत्ति में अनियमितता का मुद्दा सदन में उठाया।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा ,कहा- डिफाल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार 

वहीं सदन में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक रामलाल मालवीय ने विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी के लिए सवाल लगाया। उज्जैन में 2019, 20, 21, 22  में योजना के अंतर्गत कितने जोड़ों की शादी हुई, इसकी जानकारी मांगी गई।

कन्यादान योजना पर जवाब देते हुए पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जानकारी दी कि उज्जैन जिले में वर्ष 2019, 20 में 997 कन्याओं के विवाह निकाह आयोजित हुए हैं। विवाह आयोजन में कुल 548,47 करोड़ की राशि खर्च हुई है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में जमात-ए-मुजाहिद्दीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा, जब्त लैपटॉप में मिली कई जानकारी 

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने सरकार पर लगाए ऑर्गेनिक फार्मिंग में 74 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। मामला 2016-17 का है। तरुण भनोत ने कहा कि मैंने इसको लेकर प्रश्न लगाया इसका उत्तर आ गया है। गलत खातों में पैसा भेजे जाने की बात स्वीकार की गई है। इस घोटाले में सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाही की जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़