अमित शाह के आवास के पास शर्मिष्ठा मुखर्जी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिया गया

protest-of-sharmistha-mukherjee-near-amit-shah-s-residence-detained
[email protected] । Dec 20 2019 1:03PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में यहां शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़