सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: राजनाथ

रक्षा मंत्री ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बीआरओ की भी सराहना की। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि यह अब देश के समग्र विकास के लिए ‘‘नया प्रवेश द्वार’’ बन गया है।
इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग के हालात को देखकर किया जा सकता है भविष्य के युद्धों की प्रकृति का आकलन: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बीआरओ की भी सराहना की। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि यह अब देश के समग्र विकास के लिए ‘‘नया प्रवेश द्वार’’ बन गया है। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता की यात्रा में सड़कों का बहुत महत्व रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, खाद्यान्न आपूर्ति, सेना की सामरिक जरूरतें, उद्योग और सामाजिक-आर्थिक प्रगति से जुड़े अन्य कार्यों को पूरा करने में सड़कों और पुलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
अन्य न्यूज़











