J&K में तेजी से चल रहा 'दो बूंद जिंदगी' का अभियान, 30 हफ्ते बाद हुई जुमे की नमाज

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बीच श्रीनगर की जामिया मस्जिद में शुक्रवार को 31 हफ्ते के अंतराल के बाद जुमे की नमाज अदा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सात महीने से भी अधिक समय बाद जामिया मस्जिद में सैकड़ों लोग शुक्रवार को सुबह जुमे की नमाज के लिए इकट्ठे हुए।
जम्मू-कश्मीर से आज दो खबरें सामने आई हैं। पहली- श्रीनगर की जामिया मस्जिद में 30 हफ्ते बाद जुमे की नमाज फिर शुरू हुई और दूसरी खबर यह है कि पल्स पोलियो अभियान अच्छा खासा चल रहा है। हमारी टीम ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे पोलियो अभियान को कवर किया। तो हम इबादत के रास्ते आपको स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल लगी आग, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बीच श्रीनगर की जामिया मस्जिद में शुक्रवार को 31 हफ्ते के अंतराल के बाद जुमे की नमाज अदा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सात महीने से भी अधिक समय बाद जामिया मस्जिद में सैकड़ों लोग शुक्रवार को सुबह जुमे की नमाज के लिए इकट्ठे हुए।
मस्जिद के प्रशासनिक निकाय अंजुमन औकाफ ने बताया कि लगातार 30 हफ्त तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को मस्जिद में विशेष जुम्मे की नमाज अदा की गई और इसके लिए पहले से व्यवस्था की गई थी।
तेजी से चल रहा पल्स पोलियो अभियान
जम्मू-कश्मीर में पल्स पोलियो अभियान तेजी से चल रहा है। इसके तहत बूथ स्तर पर पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: वुशु स्टार्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली सादिया तारिक ने कही यह अहम बात
महानिदेशक, परिवार कल्याण, एमसीएच और टीकाकरण, डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार पहले दिन दोनों स्तर की गतिविधि में 5 साल तक के कुल 17,26,674 बच्चों को लक्षित आबादी के खिलाफ पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने कहा कि पूरे केंद्रशासित प्रदेश में बच्चों का शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।
अन्य न्यूज़













