पुणे पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को किया गिरफ्तार

Moose Wala
ANI

पुणे पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुणे देहात पुलिस ने जाधव के एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया है, जो मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध है।

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुणे देहात पुलिस ने जाधव के एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया है, जो मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध है। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव और सूर्यवंशी को पुणे जिले के मंचर थाने में 2021 में दर्ज कराए गए हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के एक दल ने गुजरात के भुज से दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मंचर मामले में जाधव एक साल से फरार था।

इसे भी पढ़ें: रांची हिंसा: सिटी SP ने कहा- पहले गोली भीड़ ने चलाई, फिर हमने जवाबी कार्रवाई की

जाधव और उसके साथी सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है। दिल्ली और पंजाब सहित कई पुलिस दल उनकी तलाश कर रहे थे। पुणे देहात पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान 2021 हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोप में सिद्धेश कांबले उर्फ ​​महाकाल को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। बिश्नोई गिरोह के सदस्य महाकाल को यहां मंचर थाने में दर्ज मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और पंजाब पुलिस ने भी महाकाल से पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने पटकथा लेखक सलीम खान और उनके बेटे एवं अभिनता सलमान खान को धमकी भरा पत्र भेजने के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले सप्ताह कई दलों को गुजरात और राजस्थान भेजा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़