पंजाब उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने की कैंडिडेट्स की घोषणा, जानें किस-किस को मिला टिकट

punjab-byelections-bjp-picks-rajesh-bagha-in-phagwara-jangi-lal-mahajan-for-mukerian-seat
[email protected] । Sep 30 2019 10:50AM

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहते थे।

चंडीगढ़। भाजपा ने रविवार को राजेश बाघा और जंगी लाल महाजन को पंजाब उपचुनाव में क्रमश: फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष बाघा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह 2011 से 2017 तक पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे और राज्य भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष थे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के CM ने अमेरिका में एक सिख पुलिस अधिकारी की हत्या की निंदा की

प्रकाश इस वर्ष होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है। बाघा ने रविवार को कहा कि फगवाड़ा क्षेत्र का विकास मेरी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। इस क्षेत्र में सोम प्रकाश जी द्वारा कराए गए कार्यों को मैं आगे बढ़ाऊंगा। इस बीच मुकेरियां से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन ने विश्वास जताया कि वह 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से उपचुनाव जीतेंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों में वह हार गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़