Jan Gan Man: भ्रष्टाचार को लेकर कब तक होती रहेगी सियासत, अब चोट करने की जरूरत है

Ashwini Upadhyay
ANI
अंकित सिंह । May 8 2024 4:49PM

अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक मंचों पर खूब भाषण बाजी होती है। लेकिन भ्रष्टाचार को जड़ से कैसे खत्म किया जाए, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार जितना भारत में होता है, उतना दूसरे देशों में क्यों नहीं है? जापान, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, चीन में इतना भ्रष्टाचार क्यों नहीं है।

भारत में भ्रष्टाचार हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। हाल में ही झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक के पास से प्रवर्तन निदेशालय ने 32 करोड रुपए से अधिक की नगदी बरामद किए थे। दोनों से पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चुनावी मंचों पर भाजपा की ओर से इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष पर वार करते हुए भाजपा यह कह रही है कि हमारे विरोध में खड़ी तमाम राजनीतिक दल भ्रष्टाचार का समर्थन करते हैं। इससे पहले भी झारखंड से ही एक कांग्रेस नेता के यहां से 300 करोड़ से ज्यादा की कैश बरामद हुए थे। उस पर भी खूब राजनीति हुई थी। इसके अलावा कई नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। सरकार की ओर से इसे भ्रष्टाचार पर प्रहार बताया जा रहा है। वहीं विपक्ष का दावा है कि बदले की भावना से सरकार की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने अपनी बात रखी है, सुनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Fake Video को लेकर खूब हो रही सियासत, पर रोकने की बात कोई नहीं करता

अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक मंचों पर खूब भाषण बाजी होती है। लेकिन भ्रष्टाचार को जड़ से कैसे खत्म किया जाए, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार जितना भारत में होता है, उतना दूसरे देशों में क्यों नहीं है? जापान, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, चीन में इतना भ्रष्टाचार क्यों नहीं है। यह हमें सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नूरा कुश्ती करने, आरोप प्रत्यारोप करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में थाने, पीडब्ल्यूडी, अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग, हर जगह पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर भ्रष्टाचार को हमें जड़ से खत्म करना है तो इसके लिए शिक्षा व्यवस्था और कानून में बड़े बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा में संस्कार होगा और कानून का खौफ होगा, तभी भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। लेकिन आज की स्थिति में देखें तो यह दोनों ही चीजें हमें देखने को नहीं मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: संविधान की नजर में झूठ बोलना कितना बड़ा अपराध, कहां रह गई हैं कमियां?

वरिष्ठ वकील ने आगे कहा कि इस देश में लगातार बड़े-बड़े घोटाले होते रहे हैं। उनकी जांच भी की गई है लेकिन भ्रष्टाचार के मामले खत्म नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतने सारे घोटाले हुए लेकिन किसी घोटालेबाज की 100% संपत्ति जब्त नहीं की गई। किसी घोटालेबाज की नागरिकता खत्म नहीं हुई। किसी घोटालेबाज को आजीवन करवास या फांसी नहीं हुई। थानेदार, तहसीलदार पेशकार सबको पता है कि खुले में भ्रष्टाचार होता है। रेलवे और पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग में भी भ्रष्टाचार देखने को मिलता है। इसके बावजूद किसी घोटाले में बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी घोटालेबाज को सजा नहीं हुई है। इसका बड़ा कारण यह है कि हमारा कानून घटिया है। हमारी न्यायिक व्यवस्था सड़ी हुई है। पुलिस रिफॉर्म नहीं हुआ, ज्यूडिशल रिफॉर्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब-जब घोटाले होंगे तब तब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हमें देखने को मिलेगा। लेकिन कार्रवाई नहीं होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़