कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिले राहुल और प्रियंका गांधी

Rahul and Priyanka

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्य जसबीर गिल, गुरजीत औजला, रवनीत सिंह बिट्टू और कुछ अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में 16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण, गोवा में 700 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोविड-19 वैक्सीन

उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है। राहुल गांधी और प्रियंका कुछ देर तक पार्टी के इन सांसदों के साथ धरना स्थल बैठे और उनके साथ एकजुटता प्रकट की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब और हरियाणा के किसान देश को भोजन दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी जमीन छीनना चाह रही है।

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' पर विवाद कैसे शुरू हुआ? पढ़ें जारी पोस्टर की सच्चाई

वह अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है।’’ धरने पर बैठे इन कांग्रेस सांसदों ने समर्थन देने के लिए वहा पहुंचने पर राहुल और प्रियंका को धन्यवाद दिया और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़