राहुल गांधी की 'हाइड्रोजन बम' वाली ब्राजील की मॉडल आई सामने, Video जारी कर बता दी पूरी बात

Brazilian
@SumitHansd
अभिनय आकाश । Nov 6 2025 1:08PM

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राज़लियन लड़की की फोटो भी दिखाई जिसका नाम मैथ्यूज़ फेररो है। हुल ने कहा कि यह हरियाणा की वोटर लिस्ट में है जिसने कभी स्वीटी तो कभी सीमा के नाम पर वोट डाले हैं। कभी इसका नाम सीमा कभी स्वीटी कभी सरस्वती था।

बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा चुनाव में 25 लाख की वोटों की चोरी का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम में दावा किया गया कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव में 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला और इससे रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स भी राहुल गांधी ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतौर सबूत पेश किए। जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राज़लियन लड़की की फोटो भी दिखाई जिसका नाम मैथ्यूज़ फेररो है। हुल ने कहा कि यह हरियाणा की वोटर लिस्ट में है जिसने कभी स्वीटी तो कभी सीमा के नाम पर वोट डाले हैं। कभी इसका नाम सीमा कभी स्वीटी कभी सरस्वती था।

इसे भी पढ़ें: सेना को राजनीति में मत घसीटो, Rajnath Singh की Rahul Gandhi को दो टूक

अब वो महिला सामने आई है जिसने दावा किया है कि जिस महिला की तस्वीर वायरल हो रहा है, वह दरअसल वही है। उस महिला का नाम लारिसा नेरी है और उसने दावा किया कि गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई जा रही तस्वीर उनकी तब की है जब वह "करीब 20 साल की थीं।" लारिसा नेरी ने अपने रिएक्शन वाले वीडियो का स्क्रीनशॉट बाद में उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि 22 बार हरियाणा के युवा अच्छी तरह सुनिए। 22 बार 10 बूथ में इसको वोट देने का मौका मिलता है। कहां की है? ब्राजील की है। हरियाणा की नहीं है। हिंदुस्तान की नहीं है। ब्राजील की है। मॉडल है। इसके अलावा राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी किए गए। राज्य में 5 लाख डुप्लीकेट वोटर थे। 3500 वोटर्स के नाम काटे गए। कांग्रेस चुनाव में 22,000 वोटों से हारी। इसके अलावा राहुल ने एक अन्य महिला का भी जिक्र किया जिसने हरियाणा चुनाव में 100 बार वोट डाला है। 

सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन: राहुल ने कहा कि राई के 10 बूथों की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल की तस्वीर 22 बार मिली। यह सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन का सबूत है।

25 लाख वोटों का हिसाब: प्रदेश में 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वोटर्स, 93,174 अमान्य पते हैं। 19 लाख 26 हजार 351 केस एक पते पर कई वोट के हैं।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में वोट: राहुल ने कहा कि हजारों लोगों के यूपी और हरियाणा में वोट हैं। यूपी के दो भाजपा समर्थित सरपंचों के उदाहरण दिए। दालचंद और उनके बेटे का दोनों राज्यों में वोट है। प्रह्लाद का मथुरा और होडल में वोट है।

मकान नंबर 0 पर झूठ: राहुल ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने हाउस नंबर ० पर झूठ कहा कि यह बेघरों के लिए होता है। एक बड़ा घर दिखाया, जिसका नंबर ० था।

भाजपा नेता के पते पर बल्क वोटर: पलवल जिला परिषद उपाध्यक्ष भाजपा नेता उमेश के मकान नं. 150 पर 66 वोट हैं। होडल में मकान नं. 265 पर 501 और राई में मकान नं. 1904 पर 108 वोट हैं। आयोग वेरिफिकेशन नहीं करता। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़