तेजस्वी सूर्या का तंज, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंट के रूप में बयान दे रहे हैं राहुल गांधी

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विदेश मामले में राहुल गांधी का ज्ञान उनके विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है इसके अलावा उन्हें विदेश नीति के बारे में नहीं पता। राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोल के चले जाते हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं। चीन के बहाने वह सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एक हो गए हैं। दूसरी ओर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंट के रूप में बयान दे रहे हैं।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विदेश मामले में राहुल गांधी का ज्ञान उनके विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है इसके अलावा उन्हें विदेश नीति के बारे में नहीं पता। राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोल के चले जाते हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रहार पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस से डरते हैं क्योंकि वह (कांग्रेस) सच बोलती है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस डरते हैं, उन्हें घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है। उनका पूरा मार्केटिंग का धंधा है, उनके रिश्ते हैं, उनके मित्र हैं, झूठ फैलाया हुआ है। ऐसे में उनके अंदर डर तो होगा ही।विदेश मामले में राहुल गांधी का ज्ञान उनके विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है इसके अलावा उन्हें विदेश नीति के बारे में नहीं पता। राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोल के चले जाते हैं: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या pic.twitter.com/slJaCdPhu2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
इसे भी पढ़ें: मेरे परदादा को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री ने नहीं दिया मेरे सवालों का जवाब: राहुल गांधी
राहुल ने दावा किया कि मैंने तीन चीजे कहीं थी। पहली बात यह कि दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं जिनमें से एक करोड़ों लोगों का है और दूसरा कुछ अमीर लोगों के लिए है। दूसरी बात मैंने कही थी कि एक के बाद हमारी सब संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है जिससे देश का नुकसान हो रहा है। तीसरी बात यह कही थी कि प्रधानमंत्री जी की दिवालिया विदेश नीति के चलते चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं हैं जो देश के लिए बहुत खतरनाक चीज है। प्रधानमंत्री ने इन तीनों बातों का जवाब नहीं दिया।
अन्य न्यूज़














