मेरे परदादा को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री ने नहीं दिया मेरे सवालों का जवाब: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परदादा ने देश की सेवा की, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को दिया। मुझे अपने परदादा के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वह डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच्च बोलती है। पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर। कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं किया।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस नेता कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया। हमें चीन और पाकिस्तान के मुद्दे को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। मेरे परदादा ने देशा की सेवा की है। मुझे किसी के भी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
इसे भी पढ़ें: संसद में उठा हिजाब मुद्दा तो राज्यसभा में PM मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परदादा ने देश की सेवा की, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को दिया। मुझे अपने परदादा के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वह डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच्च बोलती है। पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर। कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मैंने सदन 3 बातें कहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया। मैंने पहले कोविड को लेकर भी कहा थी कि कोविड से खतरा है और किसी ने मेरी बात नहीं मानी। मैंने सदन में बोला है कि पाकिस्तान और चीन से खतरा है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
He (PM Modi during his speech in Parliament) didn't answer my questions. We need to take the China & Pakistan issue seriously. My great grandfather served the country, I don't need anyone's certificate. BJP is scared of Congress as we say the truth: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/5tupzaIegk
— ANI (@ANI) February 8, 2022
क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी ?
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर देश के विकास में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को आपातकाल, सिख विरोधी दंगों और कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा परिवारवादी पार्टियों से है।
इसे भी पढ़ें: Punjab Election 2022 । CM फेस को लेकर राहुल गांधी को किया गया गुमराह? सिद्धू की पत्नी बोलीं- हां
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरह से शहरी (अर्बन) नक्सलियों के कब्जे में है और वे उसके विचारों एवं विचारधारा को नियंत्रित कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को अपना नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस से बदलकर फेडरेशन ऑफ कांग्रेस करने का सुझाव दिया।
अन्य न्यूज़














