Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Aug 1 2026 7:01PM

राहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन को तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत छीनने की बीजेपी की साजिश बताया, जिसका मकसद तमिल लोगों के अधिकारों को वंचित करना है। उन्होंने परिसीमन समर्थकों को 'एट्टाप्पन' (गद्दार) की संज्ञा दी और सभी तमिलों से इसके विरोध का आह्वान करते हुए इसे राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को सत्ताधारी बीजेपी की एक साजिश बताया, जिसका मकसद तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत को छीनना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करेगा, वह 21वीं सदी का एट्टाप्पन कहलाएगा — यह तमिल भाषा में गद्दार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पत्रकारों से कहा कि बीजेपी परिसीमन करने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लोगों को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है। यह बीजेपी की एक साजिश है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने मामल्लापुरम के निकट पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और राज्य के भविष्य के साथ विश्वासघात करता है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा को राज्य के लोगों पर हमला करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को इसका विरोध करना चाहिए।’’ गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिसीमन लागू करने की कोशिश कर रही है और इसका मकसद तमिल लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिल लोगों की राजनीतिक ताकत छीनने का ऐसा प्रयास भाजपा की एक ‘साजिश’ है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के दौरान आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है। राहुल गांधी ने मामल्लपुरम में ‘नीट’ के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से कहा, माता-पिता को अपने बच्चे के लिए शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीने

उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले हर युवा के पीछे एक ऐसा परिवार है, जो ऐसा दर्द झेल रहा है, जो कभी उनका साथ नहीं छोड़ेगा, और साथ ही एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। पेपर लीक होना। परीक्षाएं रद्द होना। सालों की तैयारी रातों-रात बर्बाद हो जाना। हमारे छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़