Rahul Gandhi ने दिल्ली पहुंचकर शरद यादव को श्रद्धांजलि दी

Rahul Gandhi
प्रतिरूप फोटो
ANI

राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पंजाब में थे। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें: Sharad Yadav का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : शरद पवार

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट कर कहा था, शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ ही बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा। यादव का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 75 साल के थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़