Rahul Gandhi ने Assam Elections में खोला कांग्रेस के वादों का पिटारा, 11 संकल्पों वाला Manifesto जारी

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें शासन, स्वास्थ्य सेवा और विकास सहित 11 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह घोषणापत्र पार्टी द्वारा पहले जारी की गई 'पांच गारंटी' के अतिरिक्त है, जो मतदाताओं को लुभाने की एक विस्तृत रणनीति को दर्शाता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां एक चुनावी रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
घोषणापत्र के 11 संकल्पों में शासन, पहचान, स्वास्थ्य सेवा, अवसंरचना विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे पहले, कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की यात्रा के दौरान 29 मार्च को ‘पांच गारंटी’ जारी की थीं। असम विधानसभा की 126 सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।
अन्य न्यूज़














