गन्ना किसानों के बकाए पर UP और महाराष्ट्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

rahul-gandhi-slams-government-over-sugarcane-farmers-dues
[email protected] । Jan 7 2019 7:11PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि जब किसान अपनी मेहनत का पैसा माँगता है तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारें गन्ना किसानों का 11000 करोड़ का बकाया नहीं देती हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारें गन्ना किसानों का 11,000 करोड़ रुपये का बकाया नहीं दे रही हैं। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘जरा सोचिए एक तरफ किसान साल भर कड़ी मेहनत से गन्ना उगाता है, उसको चीनी मिल तक ले जाता है। मगर जब किसान अपनी मेहनत का पैसा माँगता है तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारें गन्ना किसानों का 11000 करोड़ का बकाया नहीं देती हैं।’

इसे भी पढ़ें: देशवासियों को राहुल की बधाई, कहा- 2019 किसानों, युवाओं के लिए होगा बेहतर

उन्होंने दावा किया कि अप्रैल तक गन्ना किसानों का बकाया बढ़कर 20,000 करोड़ हो जाएगा। गांधी ने कहा, ‘वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान का एक बड़ा व्यापारी (अनिल अंबानी) 10 दिन पहले कंपनी खोलता है और मोदी जी गले लगाकर 30,000 करोड़ उसकी जेब में डालते हैं।’ गौरतलब है कि राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति अनिल अंबानी पर हमले कर रहे हैं। अंबानी का समूह उनके आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़