भाजपा नफरत फैलाती है... Mumbai में राहुल गांधी ने निकाली Jan Nyay Padyatra, बीजेपी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi
X
एकता । Mar 17 2024 12:02PM

'न्याय संकल्प पदयात्रा' अगस्त क्रांति मैदान तक निकाली गयी, जहाँ राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा। इस नफरत का आधार है अन्याय है।'

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय जोड़ो यात्रा मुंबई में समाप्त हो गयी। इसके बाद आज यानि रविवार सुबह उन्होंने दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से 'न्याय संकल्प पदयात्रा' निकाली। इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक लोग शामिल हुए। इनके अलावा प्रियंका गांधी वाद्रा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी कांग्रेस समर्थकों के साथ राहुल के पैदल मार्च में हिस्सा लिया। बता दें, 'न्याय संकल्प पदयात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने गांधी संग्रहालय 'मणि भवन' में जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

'न्याय संकल्प पदयात्रा' अगस्त क्रांति मैदान तक निकाली गयी, जहाँ राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। मैं दक्षिण अफ़्रीका गया तो नेल्सन मंडेला जी ने कहा कि- हमें आजादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है।' उन्होंने आगे सवाल पूछा, 'अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा। इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश में चंद अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं होता।'

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े फर्जी मामले में ईडी ने केजरीवाल को बुलाया : Atishi Singh

राहुल गांधी ने कहा, 'जब हमारी सरकार ने किसान कर्ज माफी की बात की तो BJP ने कहा- किसान आलसी हो जाएगा। मनरेगा लाए तो कहा कि मजदूरों की आदत बिगड़ जाएगी। लेकिन जब वे चंद उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ करते हैं तो क्या उनकी आदत नहीं बिगड़ती? आज एक तरफ कुछ लोगों के पास देश का पूरा धन है।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal को ईडी ने डीजेबी से जुड़े धनशोधन के अन्य मामले में समन भेजा

वहीं दूसरी ओर युवा, किसान, मजदूर के साथ अन्याय हो रहा है।' बता दें, रविवार शाम को मुंबई में विपक्षी इंडिया गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए एक जनसभा आयोजित करेगा, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा ले सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़