गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Nov 13 2022 7:13PM

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहने पर भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर हमलावर थी। भाजपा का दावा था कि कांग्रेस को पता है कि नतीजे क्या होंगे, हार का ठीकरा नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर फोड़ना है इसलिए राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ रहे हैं।

देश के 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को वोटिंग के बाद नतीजों का इंतजार हो रहा है। तो वहीं गुजरात में चुनावी मौसम में अब रोज नए नए कलेवर देखने को मिल रहे हैं। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। यही कारण रहा कि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार से भी दूर रहे। लेकिन खबर यह है कि गुजरात में राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे और इसकी शुरुआत वह 22 नवंबर को करेंगे। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में पहली बार सत्ता में कैसे आई भाजपा, भगवा पार्टी के लिए बना सबसे ताकतवर राजनीतिक गढ़

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहने पर भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर हमलावर थी। भाजपा का दावा था कि कांग्रेस को पता है कि नतीजे क्या होंगे, हार का ठीकरा नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर फोड़ना है इसलिए राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ रहे हैं। हालांकि, अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक राहुल गांधी 22 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा खबर यह भी है कि सोनिया गांधी 15 नवंबर के बाद गुजरात में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जा सकती हैं। कांग्रेस ने गुजरात में चुनाव प्रचार को लेकर 1 मेगा प्लान तैयार किया है। इसमें 15 दिनों में कुल 25 रैली का आयोजन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार

कांग्रेस के मुताबिक के सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। फिलहाल राहुल गांधी इन दिनों महाराष्ट्र में हैं। वह भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक मुख्य मुकाबला होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के आने से इस बार चुनाव दिलचस्प हो गया है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव है। पहला चरण 1 दिसंबर को है जबकि दूसरा 5 को 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़