हाथरस के पीड़ित परिवार से मुलाकात का वीडियो साझा कर बोले राहुल- अन्याय की सच्चाई जानना जरूरी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाल ही में हाथरस में दलित लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पीड़िता के परिवार से मिले थे। वहां जाने के पहले प्रयास के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाल ही में हाथरस में दलित लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पीड़िता के परिवार से मिले थे। वहां जाने के पहले प्रयास के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। राहुल गांधी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री जोसेफ स्टिगलित्ज के एक कथन का उल्लेख करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि उनकी जिंदगी का मकसद भारत में सभी धर्म के लोगों को एकसाथ लाना है।देखिए, #Hathras पीड़िता के परिवार को UP सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2020
उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है। pic.twitter.com/fvzxtmRjU6
इसे भी पढ़ें: कुर्सी जाने के डर से योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर साजिश रचने का लगा रहे आरोप: अखिलेश यादव
गौरतलब है कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार तड़के पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार किया है।
अन्य न्यूज़














