मुंबई में भारी बारिश से भूस्खलन और जलभराव, कई लोग घायल

Rains back in Mumbai

मुंबई में भारी बारिश से भूस्खलन और जलभराव हो गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार,सोमवार रात से, महानगर, पड़ोसी नवी मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 20 मिमी से 70 मिमी तक बारिश हुई। बारिश के कारण अंधेरी, परेल, भांडुप और कुछ अन्य इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

मुंबई। मुंबई में लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रात भर भारी बारिश होने के कारण कुछ निचले इलाकों में पानीभर गया।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 128 नमूनों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार,सोमवार रात से, महानगर, पड़ोसी नवी मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 20 मिमी से 70 मिमी तक बारिश हुई। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में आईएमडी की सांताक्रूज वेधशाला में 49 मिमी,जबकि कोलाबा वेधशाला में 29.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: मुंबई कोर्ट ने नीरव मोदी की जब्त संपत्तियां पंजाब नेशनल बैंक को लौटाने की मंजूरी दी

अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के असल्फा इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। बारिश के कारण अंधेरी, परेल, भांडुप और कुछ अन्य इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़