दिल्ली में छाए काले बादल, मौसम विभाग ने जताया ओले की आशंका

rains-in-delhi-ncr-more-in-store-but-air-quality-still-very-poor
[email protected] । Feb 7 2019 2:38PM

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया उसने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिन में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। दिल्ली में पारा कुछ डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार रात से शहर के कुछ हिस्सों में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया उसने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: राजधानी में सुबह-सुबह झमाझमा बारिश, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

विभाग ने दिन में ओले पड़ने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़