हाथरस मामले पर राज ठाकरे ने पूछा- मीडिया UP सरकार से सवाल क्यों नहीं कर रहा

Raj Thackeray

राज ठाकरे ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से प्रश्न क्यों नहीं पूछ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और लगभग 150 पार्टी कार्यकर्ताओं को हाथरस जाते हुए ग्रेटर नोएडा में हिरासत में ले लिया गया था।

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको क्यों रोका जो हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार वालों से मिलना चाहते थे। उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से प्रश्न क्यों नहीं पूछ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और लगभग 150 पार्टी कार्यकर्ताओं को हाथरस जाते हुए ग्रेटर नोएडा में हिरासत में ले लिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़