राज ठाकरे बोले- मुसलमानों को समझना चाहिए कानून से बड़ा धर्म नहीं, 3 मई के बाद देखूंगा कि क्या करना है

राज ठाकरे ने साफ तौर पर कहा है कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज़ अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।
मस्जिदों में लाउडस्पीकर के जरिए आजान का विरोध राज ठाकरे लगातार कर रहे हैं। इन सबके बीच दावा किया जा रहा है कि उनका यह स्टैंड राजनीतिक है। हालांकि एक बार फिर से राज ठाकरे ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। राज ठाकरे ने साफ तौर पर कहा है कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज़ अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा पर MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाएंगे। वह अपनी अगली जनसभा एक मई को औरंगाबाद में करेंगे। लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने हनुमान जयंती के अवसर पर पुणे के खलकर चौक में हनुमान मंदिर में एक महा आरती में भाग लिया। यह हनुमान चालीसा का पाठ उन्होंने ऐसे समय में किया है जब वह लगातार मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने की मांग कर रहे हैं। राज ठाकरे का कहना है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए आज़ान बंद हो अन्यथा वह लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाएंगे।We don't want riots in Maharashtra. No one has opposed the offering of prayers. But if you (Muslims) do it on loudspeaker, then we'll also use loudspeakers for it. Muslims should understand that religion isn't bigger than the law.After May 3,I'll see what to do: Raj Thackeray,MNS pic.twitter.com/SwtsJIPiq5
— ANI (@ANI) April 17, 2022
इसे भी पढ़ें: विवाद के बीच कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- लाउडस्पीकर बजे तो सबका बजे, वरना किसी का नहीं
इससे पहले राज ठाकरे ने साफ तौर पर कहा कि 3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए वरना हम स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे। राज ठाकरे ने कहा था कि यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वह करें। वहीं मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले राज ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख को ‘‘नव हिंदू ओवैसी’’ और उनकी पार्टी को ‘‘नव हिंदुत्व एआईएमआईएम’’ करार दिया।
अन्य न्यूज़















