Rajasthan Administrative Reshuffle | राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

Bhajan Lal Sharma
ANI
रेनू तिवारी । Apr 1 2026 9:03AM

जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे।

राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 25 जिलों के जिलाधिकारी (District Collectors) भी शामिल हैं।

जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Commercial LPG Price Hiked | ईरान युद्ध का असर! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 महंगा, मिनी सिलेंडर के दाम भी ₹51 बढ़े

 

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया। जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण

इस बड़े बदलाव को राज्य सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने और जिलों में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के इस कदम से विभिन्न विभागों और जिलों में कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Commercial LPG Price Hiked | ईरान युद्ध का असर! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 महंगा, मिनी सिलेंडर के दाम भी ₹51 बढ़े

तबादला सूची जारी होने के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों में इन नियुक्तियों पर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़