नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले गहलोत, किस दिशा में जा रहा है मुल्क

rajasthan-cm-ashok-gehlot-speaks-on-citizenship-amendment-bill
[email protected] । Dec 9 2019 6:20PM

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि समय रहते सबको समझ जाना चाहिए, मुल्क किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां बोलने की आजादी नहीं हो, असहमति को अपना दुश्मन मानते हों, देशद्रोह के मुकदमे बनते हों ...ये लोकतंत्र में कभी सुना नहीं हमने।

जयपुर। नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि समय रहते सबको समझ जाना चाहिए, मुल्क किस दिशा में जा रहा है। गहलोत ने इस बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा कि देश को किस दिशा में ले जाएंगे ये लोग, समय बताएगा। समय रहते हुए सबको समझ जाना चाहिए, मुल्क किस दिशा में जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: NRC और अर्थव्यवस्था से जुड़ी नाकामी को छिपाने के लिए लाए हैं CAB: कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन का पात्र बनाने का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें: CAB भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है, शाह बोले- जनता ने दी है इसकी मंजूरी

उन्होंने कहा कि जहां बोलने की आजादी नहीं हो, असहमति को अपना दुश्मन मानते हों, देशद्रोह के मुकदमे बनते हों ...ये लोकतंत्र में कभी सुना नहीं हमने। इसलिए हम बार-बार कहते हैं लोकतंत्र देश में खतरे में है। सोच-समझकर कहते हैं। अब जनता को ये समझना पड़ेगा, जनता ये समझ भी रही है। महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम की ओर संकेत करते हुए गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उससे इनकी आंखें खुल जानी चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़