राजनाथ सिंह ने राजीव गांधी का जिक्र कर भ्रष्टाचार को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती

Rajnath Singh
ANI
अभिनय आकाश । Apr 26 2023 1:52PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपए भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के प्रतिकूल पूर्वानुमानों के बीच कर्नाटक में भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण और राजनाथ सिंह पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के लिए बुधवार को कर्नाटक में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेलगावी में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया।

इसे भी पढ़ें: karnataka में योगी बोले- तुष्टिकरण का काम करती है कांग्रेस, धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक

भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपए भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रचार के मौदान में उतरे योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। सीतारमण कलाबुरगी जिले के अलंद में एक महिला सम्मेलन भी आयोजित करेंगी। वह कलबुर्गी शहर में डोर-टू-डोर अभियान में भी हिस्सा लेंगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़